बंगाल: फुकेत-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, वॉशरूम के शीशे पर लिखा मिला संदेश
कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार दूसरे दिन बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। फुकेत से आई ...और पढ़ें
-1792849819233_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। फुकेत से कोलकाता पहुंची एक उड़ान के शौचालय में बम की धमकी वाला संदेश मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान की सघन तलाशी ली गई।
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), बम निरोधक दस्ते और एयरपोर्ट पुलिस ने विमान की जांच की। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया। शुरुआती आशंका है कि दहशत फैलाने के इरादे से संदेश लिखा गया था। मामले की जांच की जा रही है।
24 घंटे में दूसरी बार मिली धमकी
कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी का यह मामला शुक्रवार की घटना के एक दिन बाद सामने आया। इससे पहले शुक्रवार को महिलाओं के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें बोर्डिंग गेट पर बम होने की धमकी दी गई थी।
लगातार दो दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कड़ी कर दी है।
यात्रियों की सूची और सीसीटीवी फुटेज की जांच
विधाननगर सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए यात्रियों की सूची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदेश किसने और किन परिस्थितियों में लिखा।
