बंगाल: दुर्गापूजा पंडालों में चुराते थे घड़ी-फोन और सोने की चेन सोने की चेन, अंतरराज्यीय गिरोह के 13 लोग गिरफ्तार
बंगाल के बांकुड़ा जिले में दुर्गापूजा पंडालों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें 13 ...और पढ़ें

दुर्गापूजा पंडालों से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के बांकुड़ा जिले में दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर दर्शन करने पहुंचे लोगों के गले से सोने की चेन, हाथ से घड़ी और मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ में इस तरह घुलमिल जाते थे कि किसी को उन पर शक नहीं होता था।
दर्शनार्थियों का ध्यान प्रतिमा और पूजा की व्यवस्था पर रहने के दौरान वे कथित तौर पर उनके कीमती सामान पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही हाथ की सफाई दिखाकर सामान गायब कर देते थे।
भीड़ अधिक होने के कारण पीड़ितों के लिए तुरंत चोरों की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता था।
पुलिस के अनुसार, पूजा के दौरान पंडालों में लोगों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के सदस्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाते थे। गिरोह के सदस्य किस तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और क्या वे इससे पहले अन्य जगहों पर पूजा मंडपों में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है।
हालांकि, गिरफ्तार आरोपितों के नाम, उनके पास से बरामद सामान और चोरी की घटनाओं की कुल संख्या का विवरण फिलहाल पुलिस की ओर से नहीं दिया गया है।
