Move to Jagran APP

इच्छा-आकाक्षा से परे मैं पार्टी का अनुशासित सैनिक हूं: अर्जुन

संवाद सूत्र बैरकपुर तृणमूल पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। इसके बावजूद भाट

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 07:12 PM (IST)
इच्छा-आकाक्षा से परे मैं पार्टी का अनुशासित सैनिक हूं: अर्जुन
इच्छा-आकाक्षा से परे मैं पार्टी का अनुशासित सैनिक हूं: अर्जुन

संवाद सूत्र, बैरकपुर : तृणमूल पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। इसके बावजूद भाटपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों की इच्छा थी कि उन्हें बैरकपुर संसदीय सीट उम्मीदवार घोषित किया जाये। कयास लगाया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से नाखुश अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हें लोकसभा प्रार्थी बनाने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की भरमार है। इन खबरों का खंडन करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं तृणमूल काग्रेस के साथ हूं। इच्छा-आकाक्षा से परे पार्टी का अनुशासित सैनिक हूं।

loksabha election banner

बिना किसी का नाम लिए अपना पक्ष रखते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि एक पार्षद का चुनाव जीते बिना ही पार्टी के एक व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है तो मैं तृणमूल के टिकट से चार बार का निर्वाचित विधायक हूं। लोकसभा सीट की उम्मीदवारी की आकाक्षा मेरे दिल में रह सकती है पर ऐसी इच्छा कोई राजनीतिक अपराध नही है। कोई भी व्यक्ति उम्मीदवार का दावेदार हो सकता है। इसमें कुछ भी गलत नही है। वह (ममता बनर्जी) मुझसे अधिक राजनीति जानती हैं। हो सकता है उनकी नजर में ( दिनेश त्रिवेदी) हमसे काबिल प्रत्याशी लगे हों। इसलिए सिटिंग सासद को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। यह पार्टी का निर्णय है और यह निर्णय मुझे मान्य है। राजनीति में सब कुछ समझौता है। यदि मैं कुछ भी करूं तो वह छुपा नही रह सकता है। राजनीति में सम्मान- असम्मान कुछ भी नही होता। मेरा पल्स, इगो कुछ भी नही है। मैं रोबर्ट की तरह पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूं। साल के 365 दिन मैं पार्टी के प्रचार में लगा रहता हूं। जल्द ही लोकसभा के चुनाव प्रचार में उतरूंगा। दूसरी ओर भूतपूर्व रेल मंत्री तथा बैरकपुर के तृणमूल प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि तृणमूल एक परिवार की तरह है। सभी मिल जुलकर एक परिवार की तरह पार्टी में रहते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें आती हैं। उसे गंभीरता से नही लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.