Move to Jagran APP

ससुराल में पत्‍‌नी से अपमानित होकर पति ने की खुदकशी

संवाद सूत्र, बैरकपुर : ससुराल में सरेआम पत्नी द्वारा अपमानित होने के बाद कथित तौर पर एक शख्स ने फ

By Edited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 05:00 PM (IST)
ससुराल में पत्‍‌नी से अपमानित होकर पति ने की खुदकशी
ससुराल में पत्‍‌नी से अपमानित होकर पति ने की खुदकशी
संवाद सूत्र, बैरकपुर : ससुराल में सरेआम पत्नी द्वारा अपमानित होने के बाद कथित तौर पर एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली है। पत्नी पर गैर मर्द से रिश्ते रखने को लेकर विवाद में पत्नी घर छोड़ अपने मायके चली गई थी। पत्नी को लाने ससुराल गया था पति। मामले में पीड़ित परिजनों ने मृतक के पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मृतक का नाम तपन दास है। आरोपित पत्नी का नाम संगीता दास है। इनके दो बच्चे हैं। उक्त घटना खड़दह थाना के पश्चिमपाड़ा इलाके में गुरुवार की रात को हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। एक बेटा (8) व एक बेटी (7) है। आरोप है कि संगीता का गैर मर्द के साथ रिश्ते थे। वह प्राय: फेसबुक पर किसी शख्स के साथ चैट करती थी। फोन पर भी कई बातें किया करती थी। इस बात की जानकारी पति को लगने पर उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया था। हालांकि इसके बाद भी पत्नी कथित तौर पर नहीं मानी। गुरुवार को घर में घुसते ही तपन ने पत्नी को फोन पर किसी के साथ बात करने हुए सुना। उसने पत्नी को इससे बाज आने को कहा। आरोप है कि इस मसले पर पत्नी तपन के साथ उलझ गई। उसने पति महिला उत्पीड़न का मामला दायर करने की धमकी भी कथित तौर पर दी। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर सोदपुर स्थित मायके चली गई। पीछे से पति भी घर से निकला। वह पत्नी को खोजते हुए पहले स्थानीय थाने में पहुंचा। वहां नहीं मिलने पर वह ससुराल गया। आरोप है कि ससुराल में पत्नी ने तपन को पूरे परिवार के सामने अपमानित किया। पत्नी द्वारा अपमान को तपन बर्दाश्त नहीं कर सका। गुरुवार की रात को वह घर पहुंचा और फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। शुक्रवार को घटना की जानकारी लगी। मामले में मृतक के परिजनों ने संगीता और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। परिवार का आरोप है कि संगीता का किसी दूसरे मर्द के साथ रिश्ते थे। इसे लेकर प्राय: घर में दोनों के बीच विवाद होता था। इधर पुलिस ने अब तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पूछने पर बताया कि पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.