तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल के भतीजा सहित सैकड़ों भाजपा में शामिल
बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के भतीजा विश्वरूप मंडल उर्फ टाइगर सहित करीब 300 तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हो गए|
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 04:07 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के भतीजा विश्वरूप मंडल उर्फ टाइगर सहित करीब 300 तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के आला नेताओं ने झंडा सौंप कर इनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भजपा नेता मुकुल राय, बैरकपुर जिला भाजपा अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, प्रभारी उमेश राय सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। मौके पर मुकुल राय ने कहा अभी विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। उमेश राय ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में विश्वास बढ़ रहा है।
बंगाल में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है| पार्टी में शामिल लोगों ने भाजपा की नीति आदर्श में विश्वास जताया| उन्होंने कहा कि भाजपा में जनता के लिए काम करने का अवसर मिलता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें