रेजीनगर उपचुनाव से पहले 274 मस्जिदों को हुमायूं का पत्र, मांगी दुआ और सहयोग
रेजीनगर उपचुनाव से पहले हुमायूं कबीर ने अल्पसंख्यक मतों को एकजुट करने के लिए क्षेत्र की 274 मस्जिदों को पत्र भेजा है।
-1791123166042_m.webp)
हुमायूं कबीर ने रेजीनगर उपचुनाव से पहले मस्जिदों को पत्र भेजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। रेजीनगर उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यक मतों को एकजुट रखने की कोशिश में आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने क्षेत्र की 274 मस्जिदों को पत्र भेजा है।
पत्र में उन्होंने खुद को मुश्किल में बताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से सहयोग और दुआ की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि दुआ से वह इस मुश्किल से बाहर निकल सकेंगे। पत्र सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
अल्पसंख्यक समुदाय से सहयोग और दुआ की अपील की
रेजीनगर और नदिया विधानसभा क्षेत्रों से हुमायूं कबीर 2026 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। एक सीट छोड़ना अनिवार्य होने पर उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी थी। अब छह अक्टूबर को नंदीग्राम के साथ रेजीनगर में उपचुनाव होना है।
इस सीट से हुमायूं के बेटे गुलाम नबी आजाद उम्मीदवार हैं और हुमायूं उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। हुमायूं पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि उनके दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रशासन के जरिये परेशान किया जा रहा है तथा उन्हें प्रचार में बाधा पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने प्रशासनिक शक्ति के इस्तेमाल से चुनाव प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान विकास के लिए अल्पसंख्यक मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की है।
