हावड़ा: कोचिंग में एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शिक्षक गिरफ्तार
हावड़ा के श्यामपुर में एक 55 वर्षीय कोचिंग शिक्षक को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
हावड़ा के श्यामपुर में शिक्षक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।
छात्रा के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस ने 55 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । हावड़ा के उलुबेरिया के श्यामपुर में एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा गर्भवती होने के बाद उसने मां को घटना की जानकारी दी।
शिकायत के आधार पर श्यामपुर थाने में आरोपित के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपित के कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षक उसे अतिरिक्त कक्षा के लिए रोकता था और इसी दौरान उसका यौन शोषण करता था।
पुलिस के मुताबिक, घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां पिछले कुछ दिनों से उसके शारीरिक बदलाव देख रही थीं।
रविवार को पूछताछ करने पर छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई। छात्रा ने खुद के गर्भवती होने के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद मां उसे चिकित्सक के पास ले गईं, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
उसी दिन श्यामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने रात में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे उलुबेरिया अदालत में पेश किया गया। छात्रा की मेडिकल जांच भी कराई गई है।
