विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Weather: देश में कड़ाके की ठंड के बीच बंगाल में बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान सामन्य से 7 डिग्री अधिक

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 27 Dec 2022 07:02 PM (IST)

उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं कोलकाता में दिसंबर में भी गर्मी का अहसास हो ...और पढ़ें

Kolkata Weather: देश में कड़ाके की ठंड के बीच बंगाल में बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान सामन्य से 7 डिग्री अधिक
Kolkata Weather: देश में कड़ाके की ठंड के बीच बंगाल में बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान सामन्य से 7 डिग्री अधिक

कोलकाता, राज्य ब्यूरो: उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कोलकाता में दिसंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। अलीपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस पर सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

पिछले चार दिनों में तापमान में वृद्धि

महानगर में पिछले चार दिनों में तापमान छह डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। पिछले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव के क्षेत्र होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। यह उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के मार्ग में भी बाधक बन रहा है, जिसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा बंगाल में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। मंगलवार सुबह हल्की ठंड थी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी बढ़ने लगी। गर्म कपड़े पहनने पर पसीने छूट रहे थे।

बंगाल में ठंड का इंतजार

बंगाल के मौसम का हाल ऐसा है कि लोगों को लग ही नही रहा कि यह दिसंबर का महीना है । दिसंबर भी अब खत्म होने को है लेकिन कोलकाता में अभी तक मजे की ठंड नहीं पड़ी है। मौसम विभाग ने हालांकि उम्मीद जताई है कि बुधवार से तापमान फिर से कम होना शुरू हो जाएगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान के 28 डिग्री के ही आसपास रहने का अनुमान है। बंगाल के विभिन्न जिलों में भी ठंड कम हुई है। अब बंगाल के लोगों को ठंड के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Kolkata News: अब कोलकाता पुलिस सीखेगी फ्रेंच भाषा, विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी का बड़ा दावा, प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हुआ 500 करोड़ से अधिक का घोटाला