Move to Jagran APP

नशे में धुत युवक ने सौ वर्षीया वृद्धा से किया दुष्कर्म

नदिया जिले में सौ वर्षीया वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 01:03 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 01:03 PM (IST)
नशे में धुत युवक ने सौ वर्षीया वृद्धा से किया दुष्कर्म
नशे में धुत युवक ने सौ वर्षीया वृद्धा से किया दुष्कर्म

नदिया, जेएनएन। नदिया जिले के चाकदह थानांतर्गत चादूड़िया के एक नंबर पंचायत के गंगा प्रसादनगर में एक सौ वर्षीया वृद्धा से पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अर्घो विश्वास (20) नशे में धुत होकर वृद्धा के घर में घुसा। उस समय वह सो रही थी। सोती वृद्धा के साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर से निकल गया।

loksabha election banner

आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार रानाघाट अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से दायर जमानत की याचिका को रद करते हुए आरोपित को 14 दिनों तक जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि असहाय वृद्धा अपने पौत्र और पौत्रवधू संग रहती है। उम्र होने के कारण वह किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं है। सोमवार की रात वह भोजन करने के बाद कमरे में अकेली सो रही थी। जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में सोने चले गये। मध्य रात को उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। वे दौड़कर उसके कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी दादी बिस्तर पर तड़प रही थी। उनकी साड़ी खून से तर है और अर्घो उनके बिस्तर के नीचे छुपा हुआ है। वह कमरे में चोरी करने के लिए घुसा है, ऐसा सोचकर वे लोग बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर इलाके के लोग घर पहुंचे। इस बीच आरोपित कमरे से निकलकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा का जेएनएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.