विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए', SIR पर घमासान के बीच बोले भाजपा नेता

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 08:01 PM (IST)

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग की है। उन्होंने ...और पढ़ें

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन किया (फाइल फोटो)

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन किया (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुमार के कार्यकाल में बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव हुए और मतदाता बिना भय मतदान कर सके। शमिक ने यह बयान चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध के बीच दिया।

शमिक ने कहा कि सीमा से लगे राज्य में ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने चुनाव में इस तरह की कार्रवाई का समर्थन किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के भीतर भी उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

बता दें कि चुनाव आयोग पर एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतते के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें- SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका?