राज्य में खुलेंगे दो नए ¨हदी कॉलेज
- ¨हदी भाषियों पर उमड़ी ममता - शिक्षा क्षेत्र में बेहतर करने का दावा राज्य ब्यूरो, कोलकाता: नए स
- ¨हदी भाषियों पर उमड़ी ममता
- शिक्षा क्षेत्र में बेहतर करने का दावा
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: नए साल में राज्य सरकार ने ¨हदी भाषियों के लिए एक और उपहार देने की घोषणा की है। ¨हदी विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य में दो नए ¨हदी कॉलेज खोलने की घोषणा की। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने दो उर्दू कॉलेज खोलने का भी एलान किया। सोमवार को शिक्षा पर एक उच्चस्तरीय बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री ने नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने दाव किया कि शिक्षा क्षेत्र में उनकी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के पहले राज्य में मात्र 12-13 विश्वविद्यालय थे। पांच-सात वषरें में ही उन्होंने राज्य में 28 नए विश्वविद्यालय और 50 कॉलेज खोले। इसके अतिरिक्त और 10 नए विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही राज्य में दो ¨हदी और दो उर्दू कॉलेज खोले जाएंगे। राज्य में तेजी से शिक्षा का विस्तार हो रहा है। कन्याश्री योजना का लाभ पाकर लड़कियां भी शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। स्कूल में बच्चियों का ड्रापआउट लगभग बंद हो गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवतियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कुछ विश्वविद्यालयों में तो उच्च शिक्षित युवतियां शोध भी कर रही हैं। कन्याश्री के सहारे 99 प्रतिशत तक लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने में सफल हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षण संस्थानों को जिला स्तर भी अपना विस्तार करना चाहिए ताकि पिछड़े और अभावग्रस्त बच्चों को भी शिक्षा का समान लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेंट जेवियर्स की विशेष पहचान है। सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने राज्य के पिछड़े जिले में एक स्कूल को गोद लिया है। इसी तरह प्रेसिडेंसी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को भी जिला स्तर पर शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत राज्य का पहला ¨हदी माध्यम का कालेज है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जब पुरुलिया दौरा पर गई थी तो वहां ¨हदी भाषी संगठनों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने राज्य में एक ¨हदी विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब उन्होंने और दो नए ¨हदी कालेज खोलने की घोषणा की है।