शुभेंदु अधिकारी से मिलेंगे गौतम अदाणी, बंगाल में निवेश की संभावनाओं पर होगी चर्चा
गौतम अदाणी कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे, जिसमें बंगाल में संभावित निवेश पर चर्चा होगी।

शुभेंदु अधिकारी से मिलेंगे गौतम अदाणी। (फाइल)
HighLights
गौतम अदाणी कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलेंगे।
बंगाल में संभावित निवेश और विभिन्न परियोजनाओं पर होगी चर्चा।
अदाणी समूह बंदरगाह, डेटा सेंटर, अस्पताल परियोजनाओं में रुचि रखता है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी बुधवार रात कोलकाता पहुंचेंगे। गुरुवार को उनकी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक प्रस्तावित है। राज्य सरकार के निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के बीच होने वाली इस मुलाकात में बंगाल में संभावित निवेश और विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
गौतम अदाणी गुरुवार सुबह ताज बंगाल में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
राज्य सरकार और अदाणी समूह के बीच पहले भी निवेश को लेकर बातचीत हुई है। समूह की ओर से बंदरगाह, डाटा सेंटर, बिजली और सड़क समेत बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में रुचि जताए जाने की खबरें सामने आई हैं।
अस्पताल परियोजना का शिलान्यास
अदाणी समूह न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की परियोजना पर भी काम कर रहा है। 24 सितंबर को इसके शिलान्यास कार्यक्रम में गौतम अदाणी और मुख्यमंत्री के शामिल होने की बात पहले ही सामने आ चुकी है।
राज्य में बड़े निवेश को लेकर सरकार की ओर से अन्य उद्योग समूहों के साथ भी बातचीत चल रही है। ऐसे में अदाणी की कोलकाता यात्रा को निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
