Move to Jagran APP

सागर तट पर श्रद्धा का सैलाब

विशाल श्रेष्ठ, गंगासागर : मकर संक्त्राति के पावन अवसर पर गंगासागर में श्रद्धा का सागर हिलोरे मार रह

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 03:00 AM (IST)
सागर तट पर श्रद्धा का सैलाब
सागर तट पर श्रद्धा का सैलाब

विशाल श्रेष्ठ, गंगासागर : मकर संक्त्राति के पावन अवसर पर गंगासागर में श्रद्धा का सागर हिलोरे मार रहा है। रविवार प्रात: 4 बजे से पुण्य स्नान का समय शुरू होने के साथ ही देश के कोने-कोने से आए तीर्थयात्रियों ने पुण्य डुबकी लगाने का दौर शुरु हुआ। दिन चढ़ता रहा और सागर तट पर श्रद्धा का सैलाब बढ़ता रहा। श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान के बाद सागर तट पर ही पूजा-अर्चना और गोदान किया। इसके बाद उनके कदम बरबस कपिल मुनि मंदिर की तरफ बढ़ चले। पुण्य स्नान के बाद कपिल मुनि के दर्शन-पूजन कर लोग पुण्य धाम से विदा लेने लगे।

loksabha election banner

टूटे पुराने रिकार्ड

गंगासागर मेले के आयोजन की जि़म्मेदारी संभाल रहे राज्य के पंचायत एवं जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी मंत्री सुब्रत मुख़र्जी के अनुसार रविवार को 15 लाख लोगों ने पुण्य स्नान किया। चूँकि मकर संक्त्राति की अवधि सोमवार को भी है, इसलिए उस दिन भी बड़ी तादाद में तीर्थयात्रियों के स्नान करने की उम्मीद है। मेला आरंभ होने से लेकर रविवार तक 29 से 30 लाख तीर्थयात्रियों ने पुण्य स्नान किया, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस दौरान किसी भी दुर्घटना नहीं हुई। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं।

आज पुरी पीठ के शकराचार्य का शाही स्नान

पुरी पीठ के शकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज सोमवार सुबह 8 बजे अपने अनुयायियों के साथ गंगासागर में शाही करेंगे। शकराचार्य ने रविवार शाम 5 बजे सागर तट पर संध्या आरती की, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए। कपिल मुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास जी महाराज भी सोमवार सुबह पुण्य डुबकी लगाएंगे

राज्य के तीन मंत्रियों ने किया स्नान

राज्य के तीन मंत्रियों पंचायत मंत्री सुब्रत मुख़र्जी, खेल मंत्री अरूप विश्वास एवं बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार प्रात: अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा सागर में पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने सागर तट पर पूजा-अर्चना के बाद गोदान भी किया।

455 लापता, 80 गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जि़ले के पुलिस अधीक्षक संतोष पाडे के अनुसार मेले के दौरान छोटे-मोटे अपराधों में अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मेले में 455 लोग अपनों से बिछड़ गए हैं। बजरंग परिषद नामक संस्था उन्हें उनके परिजनों से मिलाने में जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.