बंगाल: उत्तर 24 परगना में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पड़ोसी के बाथरूम के पास मिला शव
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के गाइघाटा में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या का आरोप ...और पढ़ें
-1792983644942_m.webp)
गाइघाटा में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि बांग्लादेश सीमा के पास 11वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी।
परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात छात्रा अपने परिवार के साथ गाइघाटा बाजार में आयोजित विजया सम्मिलनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात लगभग 11:30 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गई।
मामी ने तुरंत घर लौटने की दी थी सलाह
रास्ते में उसकी मामी ने उसे देखा और तुरंत घर लौटने की सलाह दी। हालांकि, छात्रा ने अपनी सहेली के साथ थोड़ी देर में वापस आने की बात कही और वहां से चली गई। इसके बाद से ही उसका कोई अतापता नहीं चला और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।
पड़ोसी के बाथरूम में मिला शव
रविवार की सुबह पड़ोसी के घर के बाथरूम के पास से किशोरी का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया, सूचना मिलते ही गाइघाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
