विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: फर्जी DCR मामले में पूर्व BLRO सब्यसाची दत्त गिरफ्तार, बीरभूम के पत्थर कारोबारी से जुड़ा है मामला

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:55 PM (IST)

बीरभूम के पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल से जुड़े फर्जी डीसीआर मामले में पूर्व बीएलआरओ सब्यसाची दत्त को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

पूर्व बीएलआरओ सब्यसाची दत्त गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

पूर्व बीएलआरओ सब्यसाची दत्त गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पूर्व बीएलआरओ सब्यसाची दत्त फर्जी डीसीआर मामले में गिरफ्तार हुए।

  2. यह मामला बीरभूम के पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल से जुड़ा है।

  3. पुलिस ने उन्हें पांच दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बीरभूम के पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल से जुड़े मामले में पुलिस ने पूर्व बीएलआरओ सब्यसाची दत्त को गिरफ्तार किया है। वह 2022 से 2025 तक मोहम्मदबाजार में बीएलआरओ थे और फिलहाल झाड़ग्राम में एडिशनल डायरेक्टर आफ लैंड पद पर कार्यरत हैं।

शनिवार को पूछताछ के लिए उन्हें सिउड़ी थाने बुलाया गया था। लंबी पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके बयानों में कई असंगतियां मिलने का दावा किया। इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को सिउड़ी अदालत ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, टुल्लू मंडल के कर्मचारियों को कथित तौर पर फर्जी डीसीआर (डुप्लीकेट कार्बन रसीद) तैयार करने के लिए जरूरी दस्तावेज भूमि विभाग के दो कर्मचारी विश्वजीत साहा और प्रबीर कुमार दास उपलब्ध कराते थे।

दोनों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। उनसे पूछताछ में सब्यसाची दत्त का नाम सामने आया। जांचकर्ताओं का प्रारंभिक अनुमान है कि दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए उनकी अनुमति या निर्देश था।

हालांकि, सब्यसाची के वकीलों का दावा है कि 2022 से 2025 तक मोहम्मदबाजार में बीएलआरओ रहते हुए फर्जी डीसीआर के खिलाफ पहली शिकायत उन्होंने ही दर्ज कराई थी। उनका सवाल है कि इस मामले में संभावित प्रमुख गवाह को ही आरोपित बनाकर गिरफ्तार क्यों किया गया।