Move to Jagran APP

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

Buddhadeb Bhattacharya. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ व रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 11:22 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 11:22 AM (IST)
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है। उनको सांस लेने में तकलीफ व रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर जाने के बाद शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुद्धदेव (75) कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीडि़त हैं। शुक्रवार दोपहर को उनका रक्तचाप भी काफी कम था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया-'भट्टाचार्य की हालत में काफी सुधार आया है। उनकी हालत अब स्थिर है। उनके कई टेस्ट किए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों का आठ सदस्यीय दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।'

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को उन्हें देखने अस्पताल गईं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी उन्हें देखने अस्पताल गए। शनिवार को भी उनका हालचाल जानने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। गौरतलब है कि बुद्धदेव 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.