विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata: राष्ट्रगान का अपमान करने पर बंगाल में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Thu, 30 Nov 2023 05:00 PM (IST)

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में हेयर ...और पढ़ें

राष्ट्रगान का अपमान करने पर बंगाल में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज
राष्ट्रगान का अपमान करने पर बंगाल में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विधायकों में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा शामिल हैं। यह उपद्रव बुधवार दोपहर को शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में काली पोशाक पहने तृणमूल कांग्रेस के विधायक बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को केंद्रीय बकाया का भुगतान न करने के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध सत्र के अंत में विपक्ष के नेता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेगा रैली के बाद विधानसभा परिसर में पहुंचा। विपक्ष के नेता समेत अन्य विधायकों को विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए चोर, चोर नारे लगाते देखा गया।

बाद में मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय से शिकायत करते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे, तो भाजपा विधायक ये नारे लगा रहे थे और इसलिए यह उसका अपमान है।

उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी अनुरोध किया। स्पीकर ने तुरंत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल डिवीजन) को बुलाया, इसके अधिकार क्षेत्र में राज्य विधानसभा आती है और तीन तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र उन्हें सौंपा। इस शिकायत के आधार पर 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- China Pneumonia: चीन में बढ़ते निमोनिया प्रकोप के बीच केरल के CM का आया बयान, कहा- स्वास्थ्य विभाग ने राज्यव्यापी निगरानी की मजबूत

यह भी पढ़ें- Karnataka: सिर में चोट लगने से घायल शिशु की NIMHANS में मौत, माता-पिता ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप