अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता ने प्रेमी को दिया जहर
-युवक की मौत से नाराज लोगों ने आरोपित महिला के घर पर किया हमला संवाद सूत्र, नदिया : गैर पुरु
-युवक की मौत से नाराज लोगों ने आरोपित महिला के घर पर किया हमला
संवाद सूत्र, नदिया : गैर पुरुषों से नाजायज संबंध रखने का विरोध करने पर विवाहित महिला ने अपने युवक प्रेमी को विष दे दिया। विषक्त्रिया के प्रभाव से संगीन हालत में पहुंचे सुमन घोष (24) नामक युवक की मौत रविवार कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में हो गई। इस बात से आक्त्रोशित जनता ने अभियुक्त महिला शुक्ला घोष (32) के मकान पर हमला बोल दिया। खतरा भाप कर वह महिला फरार हो गई। नाराज लोगों ने उसके मकान में तोड़फोड़ मचाई। रात में शुक्ला के खिलाफ रानाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई, उस मुताबिक जाच पड़ताल आरंभ हुई है। वह दोनों रानाघाट थानातर्गत नकारी घोषपाड़ा के निवासी थे। आरोप है कि शुक्ला का पति भला-भाला है। इसका लाभ उठा कर वह गैर पुरुषों के संग रंगरेलिया मनाती थी। उस क्त्रम में मुहल्ले के जवान युवक सुमन के साथ भी उसने अवैध संबंध कायम कर लिया। सुमन उसे दिल से चाहता था। उसके गैर मदरें के संग मेलजोल का वह विरोध करने लगा। विरोध के चलते दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। उस युवक के घरवाले समझा बुझा कर उसे सही रास्ते पर लाने का प्रयास किये लेकिन सुमन ने उनकी एक नही सुनी। दूसरी ओर अपने स्वच्छंद जीवन में युवक का हस्तक्षेप शुक्ला को रास नही आया। युवक की मा का आरोप है कि दशमी की रात जश्न मनाने के बहाने शुक्ला उसे अपने घर बुलाई। दोनों ने जम कर शराब पी। नशा चढ़ जाने पर उसने सुमन के ग्लास में विष मिला दिया। नशे की हालत में वह अपने घर लौटा तो उल्टिया करने लगा। अपने पेट व सीने में जलन होने की बात बता कर वह बार बार पानी पी रहा था। रोते हुए वह विष देने का संदेह व्यक्त किया। घरवाले उसे तुरंत रानाघाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराये। बेहतर इलाज के लिए उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल भेज दिया गया पर उसे नही बचाया जा सका। वह फूल का व्यवसाय करता था।