बेटी को प्रताड़ित करने का आरोपित पिता गिरफ्तार
नेताजीनगर थानांतर्गत रामगढ़ इलाके में बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता : नेताजीनगर थानांतर्गत रामगढ़ इलाके में बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम विजय कृष्ण मित्र है। पुलिस उससे पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2011 में विजय कृष्ण की पहली पत्नी की जलने से मौत हो गई। उसकी 11 साल की एक बेटी है। विजय कृष्ण ने पहली पत्नी की मौत के कुछ महीने बाद ही उसने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली मां के आते ही बेटी पर अत्याचार शुरू हो गया। घर का पूरा काम उस छोटी सी बच्ची से कराया जाने लगा। उसने इसकी जानकारी अपने मामा को दी। गुरुवार को मामा उसके घर पहुंचे और भांजी को लेकर नेताजीनगर थाना गए। वहां बच्ची ने अपने पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने शुक्रवार रात विजय कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।