शमशेरगंज में 10 लाख के जाली नोटों संग 5 गिरफ्तार
-लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बरामद हो चुके हैं 13 लाख से अधिक के जाली नोट जागर
-लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बरामद हो चुके हैं 13 लाख से अधिक के जाली नोट
जागरण संवाददाता, कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत दस लाख के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार रविवार रात शमशेरगंज थाना पुलिस ने एक आम बागान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 1.60 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 1.40 लाख के जाली नोट बरामद किए गए। दोनों आरोपितों से सख्ती के पूछताछ के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाकर शमशेरगंज इलाके में एक मकान में किराये पर रह रहे गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 7 लाख के जाली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मुदाशीर अली और इलियास टिंकू निवासी मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के चौधरी पाड़ा तथा रबिउल इस्लाम निवासी बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज इलाका बताया। सोमवार को पांचों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी के अनुसार लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में अब तक 13 लाख 80 हजार के जाली नोट बरामद कर चुकी है। जबकि 1 दिसंबर 2018 से अभी तक 34 लाख 50 हजार के जाली नोट जब्त किए जा चुके हैं।