विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: हुगली में बुजुर्ग महिला से अश्लील हरकत, पूर्व टीएमसी पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:09 AM (IST)

हुगली के उत्तरपाड़ा में एक बुजुर्ग महिला से अश्लील हरकत के आरोप में पूर्व तृणमूल पार्षद के बेटे को गिरफ्तार ...और पढ़ें

बुजुर्ग महिला से अश्लील हरकत मामले में पूर्व टीएमसी पार्षद का बेटा गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

बुजुर्ग महिला से अश्लील हरकत मामले में पूर्व टीएमसी पार्षद का बेटा गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में एक बुजुर्ग महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने पूर्व तृणमूल पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि गुरुवार तड़के माखला माकालतला इलाके में आरोपित ने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उनके साथ अश्लील हरकत की। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया।

पीड़िता ने उत्तरपाड़ा थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील व्यवहार की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है और महिला की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी।

घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी

पीड़िता के अनुसार, वह मानिकतला में टोटो पकड़ने के लिए सड़क किनारे जा रही थीं, तभी आरोपित ने उन्हें गिराकर यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता तापस देव ने आरोपित के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें होने का दावा किया।

उन्होंने आरोपित के पिता पर भी एक महिला को वीडियो काल कर अनुचित प्रस्ताव देने का आरोप लगाया। मामले पर संबंधित पूर्व तृणमूल पार्षद की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।