West Bengal: बंगाल में एक-एक बूथ पर आज पुनर्मतदान का आदेश, इस वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला
चुनाव आयोग (Election Commission) ने बंगाल की बारासात व मथुरापुर लोकसभा सीटों के एक-एक बूथ पर सोमवार को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। आयोग की ओर से इस बा ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। चुनाव आयोग (Election Commission) ने बंगाल की बारासात व मथुरापुर लोकसभा सीटों के एक-एक बूथ पर सोमवार को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। आयोग की ओर से इस बाबत रविवार को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक बारासात के देगंगा विधानसभा केंद्र और मथुरापुर के काकद्वीप विधानसभा केंद्र स्थित बूथ में फिर से वोट पड़ेंगे।
मतदान की अवधि प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक है। आयोग की ओर से बताया गया कि संबंधित जिला चुनाव अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर इन बूथों पर पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया है।
दोनों बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी
मालूम हो कि इन दोनों बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन दोनों लोकसभा सीटों पर सातवें व अंतिम चरण के तहत गत शनिवार को मतदान हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।