विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1,111 करोड़ के लोन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, ओडिशा और हैदराबाद में छापेमारी; दस्तावेजों और नकदी बरामद

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:09 PM (IST)

ईडी ने 1,111 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में ओडिशा और हैदराबाद में कार्रवाई करते हुए 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

लोन घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन

लोन घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन

HighLights

  1. ईडी ने 1,111 करोड़ रुपये के ऋण मामले में कार्रवाई की।

  2. ओडिशा और हैदराबाद में छापेमारी कर संपत्ति जब्त की गई।

  3. कुल 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त हुई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। करीब 1,111 करोड़ रुपये के ऋण नहीं चुकाने के मामले में ईडी ने ओडिशा और हैदराबाद में कार्रवाई की है। जांच के दौरान एजेंसी ने 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

ईडी के अनुसार, ओडिशा और हैदराबाद की दो कंपनियों ने कोलकाता की एक कंपनी से ऋण लिया था। निर्धारित समय पर ऋण की रकम नहीं चुकाने पर मामला सामने आया। इसी आधार पर ईडी की कोलकाता शाखा ने मनी लॉड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की। जांच के क्रम में ईडी की टीमों ने दोनों कंपनियों के कार्यालयों और उनके मालिकों के आवास पर तलाशी अभियान चलाया।

नकदी, गहने और दस्तावेज जब्त

तलाशी के दौरान कुल 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। इसमें 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और गहने शामिल हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा 1.50 करोड़ रुपये भी फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरणों के साथ स्थावर-अस्थावर संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी जब्त किए हैं। एजेंसी मामले में आगे की जांच कर रही है।