विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी, कोलकाता में दो कारोबारियों के घर-कार्यालय पर ईडी की छापेमारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:56 PM (IST)

ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता में दो कारोबारियों के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की। ...और पढ़ें

दो कारोबारियों के बालीगंज और न्यू अलीपुर ठिकानों पर छापेमारी हुई।

दो कारोबारियों के बालीगंज और न्यू अलीपुर ठिकानों पर छापेमारी हुई।

HighLights

  1. ईडी ने कोलकाता में विदेशी मुद्रा धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की।

  2. दो कारोबारियों के बालीगंज और न्यू अलीपुर ठिकानों पर छापेमारी हुई।

  3. कई कंपनियों के बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये विदेश भेजे जाने के आरोपों की जांच के सिलसिले में ईडी ने बुधवार को कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी की।बालीगंज और न्यू अलीपुर में दो कारोबारियों के घर और कार्यालय समेत कुछ कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली गई।

ईडी सूत्रों के अनुसार, जांच में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद दक्षिण कोलकाता के दोनों इलाकों में कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उनके बैंक खातों, कारोबारी लेनदेन और कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के जवान भी तैनात रहे।

कई कंपनियों के दस्तावेज खंगाले

जांच के दायरे में मैकनली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, बीटीएल ईपीसी लिमिटेड, मंडल व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, ट्रोलेक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सेमफिल एंटरप्राइजेज लिमिटेड और महाबालेश्वर प्राइवेट लिमिटेड समेत कुछ कंपनियां भी शामिल हैं।

ईडी अधिकारियों ने इन कंपनियों के वित्तीय लेनदेन और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, यह मामला देश के विभिन्न हिस्सों में फैले कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हो सकता है।