विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेजीनगर उपचुनाव: अभिषेक बनर्जी का 'फर्जी वोटिंग' का दावा खारिज, चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

चुनाव आयोग ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना में गड़बड़ी के अभिषेक बनर्जी के आरोप को खारिज कर दिया है।

अभिषेक बनर्जी के मतगणना में गड़बड़ी के आरोप को चुनाव आयोग ने बताया गलत (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी के मतगणना में गड़बड़ी के आरोप को चुनाव आयोग ने बताया गलत (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है।

आयोग के अनुसार, रेजीनगर के बूथ संख्या 109 में भाजपा प्रत्याशी शेखरव सरकार को 909 वोट मिले थे, जबकि वहां कुल मतदाताओं की संख्या 772 नहीं, बल्कि 972 थी। इस तरह मतदाताओं की संख्या से अधिक वोट मिलने का दावा गलत निकला।

उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के दौरान एक समाचार माध्यम में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, बूथ संख्या 109 में कुल मतदाताओं की संख्या 772 बताई गई थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 909 वोट मिलने का दावा किया गया।

इसके बाद मतदाताओं से अधिक वोट मिलने को लेकर सवाल उठने लगे। अभिषेक बनर्जी ने भी इन आंकड़ों को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए चुनाव आयोग पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्ट को बताया भ्रामक

अभिषेक की पोस्ट के बाद मुर्शिदाबाद के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर स्पष्टीकरण जारी किया। आयोग की ओर से बताया गया कि संबंधित बूथ पर कुल 972 मतदाता थे और भाजपा प्रत्याशी को 909 वोट मिले थे। ऐसे में मतदाताओं की संख्या और प्राप्त वोटों के बीच कोई विसंगति नहीं थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभिषेक के दावे को भ्रामक सूचना बताया। इस स्पष्टीकरण के बाद उपचुनाव में मतगणना को लेकर लगाए गए इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई।