विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर रेल जनसंवाद का किया आयोजन, यात्रियों से खुद रूबरू हुईं जीएम

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:52 PM (IST)

पूर्व रेलवे ने अपने प्रमुख स्टेशनों पर 'रेल जन संवाद' आयोजित किया, जिसमें महाप्रबंधक सहित अधिकारियों ने यात्रियों और युवाओं से सीधे संवाद कर सेवाओं में सुधार के सुझाव लिए।

पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया

पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया

HighLights

  1. पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया

  2. महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों से संवाद किया

  3. यात्रियों और युवाओं से रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए गए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पूर्व रेलवे ने गुरुवार को अपने क्षेत्राधिकार के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया। इस विशेष अभियान के तहत यात्रियों, विभिन्न हितधारकों और युवाओं से सीधे संवाद कर रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए गए। इसके पश्चात स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इस अभियान के तहत पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) गीतिका पांडेय ने हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों और विशेषकर युवाओं से बातचीत कर रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए उनके सुझाव सुने।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 8.39.38 PM (1)

पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया

यात्रियों ने मौजूदा सुविधाओं की कमियों और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महाप्रबंधक ने भरोसा दिया कि प्राप्त सुझावों पर विचार कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य रेलवे अधिकारियों और यात्रियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना था। साथ ही, नई पीढ़ी और खासकर जेनरेशन जेड (जेन जी) की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 8.39.36 PM

एजीएम ने कोलकाता और सियालदह स्टेशनों पर यात्रियों से किया संवाद

इसी क्रम में पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) शीलेन्द्र प्रताप सिंह ने कोलकाता और सियालदह स्टेशनों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। इस दौरान सियालदह मंडल के डीआरएम राजीव सक्सेना भी उपस्थित रहे। पूर्व रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महाप्रबंधक ने हावड़ा स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और प्रतीक्षालयों में यात्रियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने हावड़ा से रवाना होने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से उनके सफर के अनुभव और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विशाल कपूर और पूर्व रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 8.39.41 PM

युवाओं से रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए गए

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवराम माझी ने कहा कि रेल जन संवाद अभियान के जरिए रेलवे सेवाओं, स्वच्छता और स्टेशन प्रबंधन को बेहतर बनाने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 8.39.37 PM

खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ और यात्री अनुकूल रेलवे परिसर विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, स्वच्छ रेलवे परिसर और यात्रियों की संतुष्टि बढ़ाने में मदद मिलेगी।