बंगाल: लाल धोती और सफेद गंजी पहने युवक का जंगल में मिला शव, मौत का रहस्य बरकरार
दुर्गापुर के श्यामरूपा मंदिर के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 33 वर्षीय ...और पढ़ें
-1792471345820_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। लाल धोती और सफेद गंजी पहने युवक का शव गले में लाल कपड़ा लिपटा हुआ श्यामरूपा मंदिर के पास जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के घुटने मुड़े हुए थे और पैर जमीन को छू रहे थे।
अष्टमी की रात सामने आई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय लक्ष्मीराम मुर्मू के रूप में हुई है। वह कांकसा की बनकाटी ग्राम पंचायत के डांगाल इलाके का निवासी था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मीराम रविवार शाम से ही लापता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने परिचितों के घरों और आसपास के विभिन्न इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार को गड़ जंगल स्थित श्यामरूपा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव लटकते हुए देखा। पास जाकर देखने पर घटना का पता चला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कांकसा के मलानदिघी पुलिस फांड़ी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
