Kolkata Durga Puja: ऊं स्काई सिटी, रिसड़ा में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर रौशन मुरारका ने कहा कि मां अपने आंचल में बच्चों के लिये हर खुशी समेटे हुए रहती हैं। शिक्षा ही विकास का मूलभूत आधार है और मां से बेहतर शिक्षा और कौन दे सकता है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। Kolkata Durga Puja ऊं स्काई सिटी कमेटी, रिसड़ा की ओर से अपने कंपलेक्स परिसर में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार शाम को सुप्रसिद्ध रेडियो जाकी, टीवी न्यूज रीडर व फ़िल्म कलाकार रौशन मुरारका, पूर्व प्रधानाचार्य राम पुकार सिंह एवं कवि व शिक्षक अवधेश मिश्रा द्वारा किया गया। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर सोसायटी में रहने वाले लोग बेहद ही उत्साहित हैं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर रौशन मुरारका ने कहा कि मां अपने आंचल में बच्चों के लिये हर खुशी समेटे हुए रहती हैं। राम पुकार सिंह ने कहा शिक्षा ही विकास का मूलभूत आधार है और मां से बेहतर शिक्षा और कौन दे सकता है।
अवधेश मिश्रा ने भी मातृशक्ति की महत्ता का बखान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, यशवंत सिंह, अनीश राय, संदीप शर्मा, राज कुमार शर्मा, मनोज पाण्डेय, नवीन कुमार सिंह, विजेंद्र, अभिषेक, राज नारायण झा, राम विलास यादव का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर भक्ति गीत और नृत्य का भी कार्यक्रम चला। इसमें जाने-माने कवि नवीन कुमार सिंह व अन्य कलाकारों ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में दिनेश, पुष्पेन, युधिष्ठिर, पायल भट्टाचार्य, बहादुर, नीलम प्रसाद, संजय तिवारी भी मौजूद रहे। कमेटी की तरफ से नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे विधिवत तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर सोसायटी में रहने वाले लोग बेहद ही उत्साहित हैं।
अष्टमी और नवमी के मौके पर मां को भोग भी लगाया जाएगा और सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सोसाइटी के भीतर आयोजित इस पूजा के पंडाल को भी भवय तरीके से सजाया गया है। कमेटी के सभी सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं।