विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: बोनस ने देने पर 5 चाय बागानों के मैनेजर गिरफ्तार, श्रमिकों ने किया था एशियन हाईवे जाम

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:36 PM (IST)

दुर्गापूजा से पहले 20 प्रतिशत बोनस का भुगतान न करने के आरोप में डुवार्स के पांच चाय बागानों के मैनेजरों ...और पढ़ें

बोनस न देने पर पांच चाय बागान मैनेजर गिरफ्तार

बोनस न देने पर पांच चाय बागान मैनेजर गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीपुरद्वार। दुर्गापूजा से पहले 20 प्रतिशत बोनस नहीं देने के आरोप में पुलिस ने बंगाल में डुवार्स के पांच चाय बागानों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। इनमें अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा के दो और मदारीहाट के तीन चाय बागानों के मैनेजर शामिल हैं।

बोनस की मांग को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन और सड़क जाम के बाद यह कार्रवाई की गई। अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक अमित साव ने पांच मैनेजरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

राज्य सरकार के श्रम विभाग ने उत्तर बंगाल के चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत की दर से पूजा बोनस देने का निर्देश जारी किया था। इसके लिए पांच अक्टूबर तक भुगतान की समयसीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद डुवार्स के कई बागानों में राशि बकाया होने का आरोप है। कहीं इस वर्ष का बोनस नहीं मिला है, तो कहीं पिछले वर्ष की राशि का एक हिस्सा अब तक बकाया है। इससे त्योहार से पहले श्रमिकों में नाराजगी बढ़ गई है।

दूसरी ओर,बोनस की मांग में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मदारीहाट क्षेत्र के हंटापाड़ा, धुमचीपाड़ा और गेरगेंडा चाय बागानों के श्रमिक बोनस की मांग को लेकर पहले मदारीहाट थाने के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

इसके बाद उन्होंने एशियन हाईवे-48 पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

श्रमिकों के आंदोलन के दौरान राज्य के गृह राज्यमंत्री विशाल लामा मौके पर पहुंचे। श्रमिकों ने उन्हें बोनस का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुलिस को बागान प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने इसके बाद पांच चाय बागानों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया। बोनस भुगतान को लेकर जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार महकमे के किलकोट और बागराकोट चाय बागानों में भी कई दिनों से असंतोष बना हुआ है।