विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो साल के बच्चे की श्वासनली में फंसी थी सुई, बर्द्धमान मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:33 PM (IST)

बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दो वर्षीय बच्चे की श्वासनली से सफलतापूर्वक सुई निकाली, जो गलती से उसके मुंह में चली गई थी।

दो वर्षीय बच्चे की श्वासनली में फंसी सुई को डॉक्टरों से निकाला (सांकेतिक तस्वीर)

दो वर्षीय बच्चे की श्वासनली में फंसी सुई को डॉक्टरों से निकाला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दो वर्षीय बच्चे की श्वासनली में फंसी थी सुई

  2. बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

  3. ईएनटी विभाग की टीम ने चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। झारखंड के दो वर्षीय बच्चे की श्वासनली में फंसी सुई को बर्द्धमान मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने मंगलवार को जटिल आपरेशन कर निकाल दिया। बच्चे ने किसी तरह सुई मुंह में डाल ली थी, जो श्वासनली में जाकर फंस गई थी। सोमवार रात परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल बच्चे की हालत बेहतर बताई गई है।

अस्पताल में भर्ती के बाद बच्चे का सीटी स्कैन समेत आवश्यक परीक्षण किया गया। जांच में श्वासनली में सुई की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चिकित्सकों ने आपरेशन का निर्णय लिया। ईएनटी विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह आपरेशन कर सुई को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला।

चिकित्सकों ने बताया चुनौतीपूर्ण

ईएनटी विभाग के चिकित्सक ऋतम राय ने बताया कि महज दो वर्ष के बच्चे को बेहोश कर आपरेशन करना सबसे बड़ी चुनौती थी। चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से आपरेशन सफल रहा।

बच्चे को होश आ गया है और उसकी हालत में सुधार है। उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। अस्पताल के सुपर शांतनु सेन ने भी चिकित्सकों की टीम के प्रयास की सराहना की।