विधाननगर में तीरंदाजी करते दिखे दिलीप घोष
जागरण संवाददाता विधाननगर अक्सर अपने सियासी टिका-टिप्पणी को लेकर सुर्खियो में रहने वाले प्रदेश
जागरण संवाददाता, विधाननगर : अक्सर अपने सियासी टिका-टिप्पणी को लेकर सुर्खियो में रहने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व मेदिनीपुर के सासद दिलीप घोष सोमवार सुबह सफेद टी-शर्ट व शॉर्ट्स में तीरंदाजी करते दिखे। दरअसल, महानगर कोलकाता से लगे विधाननगर स्थित साई कॉम्प्लेक्स के परिदर्शन को पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें यह कहते हुए आश्वस्त किया कि वे जल्द इस मसले पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से बातचीत करेंगे। इधर, साई कांप्लेक्स के अधिकारियों ने बताया कि हाल ली में यहां तैनात कई सुरक्षा कर्मियों की छंटनी से उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उन लोगों ने सांसद को अवगत कराया है। वहीं दिलीप घोष ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस समस्या के स्थायी समाधान को वे केंद्रीय खेल मंत्री से बात करेंगे।