सोदपुर में डेंगू से महिला की मौत
डेंगू ने उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर में एक महिला की जान ले ली। अस्पताल की ओर से जारी मृत्यु प्रमाणपत्र में डेंगू का उल्लेख किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : डेंगू ने उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर में एक महिला की जान ले ली। अस्पताल की ओर से जारी मृत्यु प्रमाणपत्र में डेंगू का उल्लेख किया गया है। मृतका का नाम मोउ दत्त (43) है। मृतका के परिजनों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से वह तेज बुखार से पीड़ित थी। उसे मुकुंदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डाक्टरों ने उसे अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया। पिछले 12 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि महानगर में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें