Move to Jagran APP

बिजली की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

जागरण संवाददाता कोलकाता बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता युवा

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:37 AM (IST)
बिजली की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज
बिजली की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विक्टोरिया हाउस स्थित सीईएससी मुख्यालय से कुछ दूरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि पहले से तैनात पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के प्रहार से एक कार्यकर्ता का सिर फट गया। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों की ओर ईट-पत्थर फेंके गए जिसमें उनके कर्मी घायल हो गए। भाजयुमो नेताओं के अनुसार पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जान से कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता विक्टोरिया हाउस स्थित सीईएससी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेंट्रल एवेन्यू में रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने बल प्रयोग करते लाठीचार्ज किया और पानी की तेज बौछार की। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी बीच पुलिस कर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौके से पुलिस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार तथा भाजपा के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी सहित 85 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भाजयुमो का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठिया बरसाईं। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। एक कार्यकर्ता का सिर फट गया है उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौर हो कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाजयुमो नेता एवं कार्यकर्ता इस दिन सीईएससी मुख्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जुलूस के साथ चले थे। पुलिस ने इन्हें सेंट्रल एवेन्यू में रोक दिया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता वहीं रास्ते पर बैठक प्रदर्शन करने लगे। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उन्होंने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को दी है। शाह ने राज्य नेतृत्व को घटना के बारे में उन्हें ब्योरा देने को कहा है। दिलीप घोष इस दिन दिल्ली में पार्टी की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में बिजली का दाम अन्य राज्यों की तुलना सबसे अधिक है। यहां प्रति यूनिट बिजली की कीमत 9.99 रुपये है। बिजली की इतनी अधिक कीमत देश के किसी भी राज्य में नहीं है। निजी संस्थान के साथ सांठगांठ कर राज्य सरकार आम जनता के रुपये लूट रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कोलकाता में बिजली की आपूर्ति की जाने वाली कंपनी पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीईएससी के साथ राज्य सरकार की सांठगांठ है, इसलिए यह संस्थान राज्य की जनता के पैसे लूट रही और और अन्य राज्यों में अपना व्यवसाय का विस्तार कर रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.