बेटी के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गई मां
कलह के दौरान दामाद ने लोहे के रॉड से सास के सिर पर वह जोरदार वार किया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
संवाद सूत्र, बैरकपुर। बेटी की नाजायज करतूत छुपाने के क्रम में मां को मौत के घाट उतर जाना पड़ा। पत्नी की विलासिता पूर्ण जीवन से परेशान पति अभिजीत और सास रीता पाल के बीच कलह हुई। कलह के दौरान दामाद ने लोहे के रॉड से सास के सिर पर वह जोरदार वार किया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। पकड़े जाने के भय से वह ससुराल से भाग निकला। झगड़े की आवाज सुन कर घर के बाहर जमा हुए पड़ोसियों ने रीता पाल (55) को हाबरा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हाबरा के श्रीपुर की है।
मृतका के पति अलोक पाल ने दामाद के खिलाफ हाबरा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। छह माह पूर्व अलोक पाल की बेटी मुनमुन पाल और अभिजीत की शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार मुनमुन पहले से शादीशुदा है। उसे एक बेटा है। पहले पति को छोड़ कर वह अपने मायके में रहने लगी थी। इस दौरान उसे अभिजीत से प्यार हो गया था व दोनों ने शादी कर ली थी।
आरोप है कि कई गैर मर्दो के साथ उसका अंतरंग संबंध है। वह घर गृहस्थी चलाने के बदले गैर मर्दों के पैसों से ऐश करने में ज्यादा रुचि रखती है। अभिजीत से शादी के बाद वह एक बार फिर ससुराल छोड़ कर मायके में रहने लगी थी। वह शुक्रवार को उसे मनाने के लिए ससुराल आया था। सास ने बताया कि मुनमुन छह दिनों से घर में नहीं है। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया था और यह घटना घटी है।
यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
यह भी पढ़ें: अापत्तिजनक टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को राहत