Move to Jagran APP

उत्तर बंगाल के कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ता का मिला शव, कैलाश बोले-मतदाताओं को डराने की है कोशिश

उत्तर बंगाल के कूचबिहार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव फंद से लटकता मिला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव बुधवार को दिनहाटा में पार्टी दफ्तर के पास ही फंदे से लटक रहा था। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा है कि यह पूर्व नियोजित हत्या है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 05:32 PM (IST)
उत्तर बंगाल के कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ता का मिला शव, कैलाश बोले-मतदाताओं को डराने की है कोशिश
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह दीदी- भाइपो खेला है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः उत्तर बंगाल के कूचबिहार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव फंद से लटकता मिला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव बुधवार को दिनहाटा में पार्टी दफ्तर के पास ही फंदे से लटक रहा था। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा है कि यह पूर्व नियोजित हत्या है। तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि हम भाजपा कार्यकर्ता डर कर घर पर बैठ जाएं लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं भाजपा के बंगाल प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह दीदी- भाइपो खेला है। वह  बंगाल के पहले चरण के चुनाव से पहले मतदाताओं को डराना चाहते हैं। लेकिन हम सोनार बांग्ला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

loksabha election banner

इससे पहले 16 मार्च को भी भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ था। बीरभूम के इलमबाजार इलाके में एक नदी के पास से भाजपा के 24 वर्षीय बूथ कार्यकर्ता का शव मिला था। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बापी अंकुर का शव नडास गांव की शाल नदी के पास से बरामद हुआ था। भाजपा और अंकुर के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई। बता दें भाजपा विधानसभा चुनावों में राजनीतिक हत्याओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले कुछ सालों में अब तक 135 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को बेबूनियाद बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.