विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दार्जिलिंग: हनीमून पर गए कपल के साथ बड़ा हादसा, बारबेक्यू का लुत्फ उठा रही दुल्हन झुलसी; सामने आया खौफनाक वीडियो

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:25 AM (IST)

दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून पर गए एक नवविवाहित जोड़े के साथ बारबेक्यू बनाते समय हादसा हो गया, जिसमें नवविवाहिता आग की चपेट में आने से झुलस गई।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग पहाड़ पर हनीमून मनाने पहुंचे नवविवाहित दंपती के साथ बारबेक्यू बनाते समय हादसा हो गया। जानकारी मिली है कि वह दंपत्ती उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा बाजार क्षेत्र की निवासी हैं।

जानकारी मिली है कि दंपति दार्जिलिंग के कर्सियांग स्थित सिटोंग के एक होमस्टे में ठहरे थे। 13 सितंबर की रात होमस्टे में बारबेक्यू तैयार करने के दौरान लापरवाही के चलते अचानक हादसा हो गया।

आग की चपेट में आने से नवविवाहित के शरीर के कई हिस्से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे का खौफनाक वीडियो

गुरुवार को हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद घटना प्रकाश में आया। पहाड़ी क्षेत्रों में बारबेक्यू या कैंपिंग के दौरान आग के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना किसी सुरक्षा इंतजाम व प्रशिक्षण के ही पहाड़ पर होटल वह होमस्टे में बारबेक्यू का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने मामले की जांच को शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक; कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया बर्थडे गिफ्ट