विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: CMP ने उपचुनावों के लिए अपनाया डिजिटल तरीका, QR कोड से जुटाएगी चुनावी चंदा

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:27 PM (IST)

माकपा ने आगामी उपचुनावों के लिए चुनावी चंदा जुटाने हेतु डिजिटल तरीका अपनाया है, जिसके तहत पार्टी सचिव मोहम्मद सलीम ...और पढ़ें

बंगाल में उपचुनाव के लिए क्यूआर से चंदा जुटाएगी (CPI)

बंगाल में उपचुनाव के लिए क्यूआर से चंदा जुटाएगी (CPI)

HighLights

  1. माकपा ने उपचुनावों के लिए डिजिटल चंदा जुटाने का तरीका अपनाया।

  2. पार्टी सचिव मोहम्मद सलीम ने क्यूआर कोड जारी कर अपील की।

  3. नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनावों के लिए फंड मांगा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उपचुनाव के लिए चुनावी चंदा जुटाने को माकपा ने इस बार डिजिटल तरीका अपनाया है। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों से चुनावी कोष में अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद देने की अपील की है। इसके लिए आनलाइन राशि भेजने को क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

राज्य की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव होना है। माकपा ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार में जुटे हैं।

चुनाव प्रचार के खर्च के लिए पार्टी ने लोगों से आर्थिक सहयोग मांगा है। मोहम्मद सलीम ने फेसबुक पर लोगों से दोनों सीटों के उपचुनाव के प्रचार के लिए चुनावी कोष में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान करने की अपील की। साथ में आनलाइन राशि भेजने के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया है।

लोगों की मदद पर भरोसा- माकपा

माकपा नेतृत्व का कहना है कि चुनाव के दौरान कई लोग पार्टी को आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन दूर रहने के कारण ऐसा नहीं कर पाते। इसी वजह से क्यूआर कोड के माध्यम से आनलाइन चंदा देने की व्यवस्था की गई है। पार्टी ने कहा है कि वह लोगों के सहयोग पर भरोसा करती है।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी माकपा ने इंटरनेट मीडिया के जरिए आर्थिक सहयोग की अपील की थी। इस बार डिजिटल माध्यम से चंदा जुटाने को लेकर विरोधी दलों के कुछ नेताओं ने तंज भी कसा है। उनका कहना है कि जो माकपा कभी इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर आलोचनात्मक रुख रखती थी, वही अब डिजिटल माध्यम से चंदा जुटा रही है।