दिल्ली की हिसा के खिलाफ वाममोर्चा ने निकाली विशाल रैली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिसा के खिलाफ बुधवार को वाममोर्चा ने कोलकाता में विशाल रैली निकाली।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिसा के खिलाफ बुधवार को वाममोर्चा ने कोलकाता में विशाल रैली निकाली। महानगर के इंटाली से शुरू होकर विरोध रैली पार्क सर्कस मैदान पहुंची, जहां पिछले एक माह से ज्यादा समय से मुस्लिम महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरना दे रही हैं। रैली में वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस सहित अन्य वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में वामो कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विमान बोस ने दिल्ली की हिसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिसा के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने हिसा पर काबू पाने के लिए सेना उतारने की मांग की।