विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के हावड़ा में माकपा के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, भाजपा पर आरोप

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:31 PM (IST)

हावड़ा के बाली इलाके में मंगलवार रात माकपा के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, जिसका आरोप भाजपा पर लगा है।

बंगाल के हावड़ा में माकपा के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़।

बंगाल के हावड़ा में माकपा के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़।

HighLights

  1. हावड़ा के बाली में माकपा कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई।

  2. माकपा ने तोड़फोड़ का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया।

  3. भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हावड़ा जिले के बाली इलाके में मंगलवार रात माकपा के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। आरोप भाजपा पर लगा है। दूसरी तरफ भाजपा ने इसे सिरे से नकारा है।

स्थानीय माकपा नेताओं के अनुसार पंचाननतल्ला रोड स्थित माकपा के अंचल पार्टी कार्यालय और बेलूर स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इलाके के कई अन्य पार्टी कार्यालयों में भी उपद्रव मचाया गया।

माकपा की जिला सचिव मंडली के सदस्य शंकर मैत्र ने दावा किया कि रात में 20-22 मोटरबाइक से स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और माकपा के चार कार्यालयों में तोड़फोड़ की।

एक कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद ताला भी लगा दिया गया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ भाजपा नेता राजा गोस्वामी ने कहा कि इस घटना से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।