राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद से जुड़े चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।
जासं, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद से जुड़े चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया-'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को मेरी शुभकामनाएं। पश्चिम बाग्ला में पिछले सात वषरें में आयुष गतिविधियों की देखरेख और प्रचार के लिए सभी 19 जिलों में प्रशासनिक सेट-अप स्थापित किए गए हैं।' गौरतलब है कि 5 नवंबर, 2018 को देशभर में तीसरा 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस' मनाया गया। आयुष मंत्रालय प्रत्येक वर्ष धनवंतरी जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाता है। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही इस अवसर पर आयुष स्वास्थ्य प्रणाली का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रिकार्ड रखने के लिए आयुष-स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली (ए-एचएमआइएस) नाम से एक समर्पित सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन भी लाच किया गया।