थलापती विजय की बंगाल में एंट्री, TVK ने खोला पहला ऑफिस; किसे मिली जिम्मेदारी?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने पश्चिम बंगाल में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
-1790609587219_m.webp)
विजय की टीवीके की बंगाल में एंट्री।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व दक्षिण भारतीय अभिनेता सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बंगाल में अपनी संगठनात्मक गतिविधि शुरू दी है।
पार्टी ने पूर्व बर्द्धमान जिले के फागुपुर में राज्य में अपना पहला पार्टी कार्यालय खोला है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में टीवीके की बंगाल की प्रदेश संयोजक चैताली राय समेत विभिन्न जिलों के पार्टी नेता मौजूद थे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बंगाल में सीधे राजनीतिक कार्यक्रम करने के बजाय सामाजिक गतिविधियों के जरिए आम लोगों तक पहुंच बनाने पर जोर रहेगा।
तमिलनाडु से राज्य नेतृत्व को निर्देश दिया गया है कि जिन राज्यों में संगठन तैयार किया जा रहा है, वहां सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों से सीधा संपर्क बढ़ाया जाए।
चैताली ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
