विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम शुभेंदु ने बढ़ाया जांबाजों का हौसला, तारातला रेस्क्यू ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए NDRF जवानों को किया सम्मानित

Published: Sat, 04 Jul 2026 04:59 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के तारातला में गोदाम छत गिरने के बाद बचाव अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए एनडीआरएफ जवानों को सम्मानित किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने के भीषण हादसे के बाद बचाव अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दूसरी बटालियन के जवानों को शनिवार को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा की घड़ी में जवानों द्वारा दिखाए गए साहस, त्वरित कार्रवाई, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बंगाल में तैनात एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट मनीष रंजन व उनकी टीम को सम्मानित किया।

suvendu

कार्यक्रम में बताया गया कि एनडीआरएफ की टीमों ने अन्य सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रभावित लोगों की जान बचाने और उन्हें समय पर सहायता पहुंचाने में जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NDRF

एनडीआरएफ ने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री तथा बंगाल सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बल ने कहा कि वह भविष्य में भी प्रत्येक आपदा और आपात स्थिति में पूरी पेशेवर दक्षता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

 

गौरतलब है कि इस भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद एनडीआरएफ, सेना, पुलिस व अन्य एजेंसियों ने मिलकर करीब 72 घंटे तक बचाव अभियान चलाया था।