पुण्यतिथि पर ममता ने किया भूपेन हजारिका को याद
असम के प्रख्यात गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका को पुण्यतिथि पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद किया।
जासं, कोलकाता : असम के प्रख्यात गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका को पुण्यतिथि पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद किया। सोमवार को ममता ने ट्वीट किया-'पौराणिक गायक, संगीतकार और कवि भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर दिल से श्रद्धाजलि।' उल्लेखनीय है कि भूपेन हजारिका का जन्म असम के तिनसुकिया में 8 सितंबर, 1926 को हुआ था। उनके पिता का नाम नीलकात और मा का नाम शातिप्रिया था। 10 संतानों में वे सबसे बड़े थे। महज 10 की उम्र में उन्होंने गाना गाया और 12 साल की उम्र में असमिया फिल्म 'इंद्रमालती' में उन्होंने न सिर्फ बतौर बाल कलाकार काम किया बल्कि एक क्रातिकारी गाने में अपनी आवाज का दम भी दिखाया। कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में उन्होंने काम किया। भारत सरकार ने उन्हें 'पद्म विभूषण' समेत कई अन्य सम्मान से नवाजा है। 5 नवंबर, 2011 को उनका निधन हुआ था। गौरतलब है कि असम सरकार ने कोलकाता स्थित भूपेन हजारिका के घर को अधिग्रहित करने का फैसला किया है।