अगले महीने जर्मनी व फ्रांस जाएंगी ममता
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगा
By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 01:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जर्मनी व फ्रांस का दौरा करेंगी। सुश्री बनर्जी 16 सितंबर को जर्मनी के लिए रवाना होंगी। इस कड़ी में मुख्यमंत्री फ्रांस भी जाएंगी। राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों ने बताया कि अगले महीने मुख्यमंत्री 7 दिवसीय दौरे पर उक्त दो यूरोपीय देशों में जाएंगी। इससे पहले सोमवार को एमएसएमइ कार्यक्रम में सुश्री बनर्जी ने जर्मनी जाने की जानकारी दी थी। जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी इस सफर में विश्व बाग्ला ब्राड को प्रमोट करने के साथ राज्य में निवेश की जुगत करेंगी। सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ममता बनर्जी का सातवां विदेश दौरा है और यूरोप का चौथा दौरा है। ममता बनर्जी इसके पहले दो बार जर्मनी जा चुकी हैं जबकि इस बार पहली बार फ्रांस जाएंगी। अपने सफर में सुश्री बनर्जी उक्त देशों के उद्योगपतियों से मुलाकात करने के साथ औद्योगिक चैंबर के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें