सभी पार्षदों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी बैठक
अलीपुर में सभी पार्षदों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक करने वाली हैं। उस बैठक में नगर निगम के मेयर पद पर फंसे संशय पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
चर्चा चल रही है कि अगर मेयर शोभन चटर्जी अपने मन से इस्तीफा देते हैं तो ठीक है नहीं तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर निगम का विशेष अधिवेशन बुलाकर पार्षद शोभन चटर्जी के खिलाफ अविश्र्वास प्रस्ताव लाएंगे और उन्हें मेयर के पद से हटा दिया जाएगा।
हालांकि अपुष्ट सूत्रों से यह भी दावा किया जा रहा है कि शोभन चटर्जी गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद निगमायुक्त अहमद ने नगर निगम के प्रशासनिक कार्यो की जिम्मेदारी संभाल ली है।
बुधवार सुबह 11:00 बजे के करीब वे नगर निगम में पहुंच गए थे और सभी विभागों के डीजी (डिप्टी जनरल) के साथ बैठक की थी। करीब डेढ़ घंटे तक खलील अहमद की बैठक हुई। उसके बाद सारा दिन नगर निगम को खुला रखा गया।