एलेन पार्क में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन
एलेन पार्क में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन करेंगी।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 01:18 PM (IST)
कोलकाता(जेएनएन)। एलेन पार्क में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन करेंगी।क्रिसमस का मुख्य त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी धूम शहर में अभी से ही दिखाई देने लगी है।
क्रिसमस के लिए बाजारों में गिफ्ट आइटम सज गए हैं। क्रिसमस पर घरों की सजावट से लेकर लोगों को गिफ्ट करने तक के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा चॉकलेट, केक की क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, सेंटा क्लॉज का मास्क, पेंसिल, स्टार आदि से बाजार सज गए हैं।
क्रिसमस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण पार्क स्ट्रीट है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग के आयोजन किए जा रहे हैं।गिरजाघरों में भव्य सजावट की जा रही है। क्रिसमस पर सबसे अधिक बिक्री गिफ्ट आइटम की होती है।
इसके अलावा इंटीरियर तथा होम डेकोरेशन की दुकानों पर भी रौनक देखी जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें