लाला लाजपत राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 03:27 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। सोमवार सुबह सीएम ने इस बारे में ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि आज अमर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती है। इस मौके पर मैं उन्हें याद कर नमन कर रही हूं।
लाला लाजपत राय भारत के जैन धर्म के अग्रवंश मे जन्मे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें