विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'TMC का अस्तित्व खत्म हो चुका है', चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे को लेकर BJP नेता दिलीप घोष का बयान

Published: Sun, 05 Jul 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

बंगाल टीएमसी प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी ने एक बार फिर बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला और भाजपा पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे को लेकर BJP नेता दिलीप घोष का बयान (फाइल फोटो)

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे को लेकर BJP नेता दिलीप घोष का बयान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल टीएमसी प्रमुख के सभी पदों से इस्तीफा दिया

  2. ममता बनर्जी ने मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी कमान संभाली

  3. दिलीप घोष ने टीएमसी में इस्तीफों की लहर पर सवाल उठाए

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। टीएमसी के 20 सासंदों के इस्तीफे के बाद शनिवार को बंगाल टीएमसी प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जची ने एलान किया कि वह एक बार फिर बंगाल टीएमसी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि अब वह मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के बीच संगठन की व्यक्तिगत रूप से देखरेख करेंगी। पार्टी नेताओं के इस्तफों को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा कर डराने धमकाने का आरोप लगाया और दावा किया कि पार्टी की पहचान उसके समर्थकों से होती है, न कि उसके कार्यालयों या चुनाव चिन्ह से।

उन्होंने बागी दलों को चुनौती दी कि यदि उनमें साहस है तो वे खुले तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएं।

ममता बनर्जी के इस बयान पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने रविवार भट्टाचार्य के कार्यकाल पर सवाल उठाया और तृणमूल नेतृत्व की आलोचना की।

टीएमसी के भीतर इस्तीफों का दौर

मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “टीएमसी के भीतर इस्तीफों की लहर शुरू हो गई है। यह सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि असल में उनकी पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो चुका है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इतने वर्षों तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया, क्या उन्हें बजट की जानकारी नहीं थी? क्या बजट उनसे परामर्श किए बिना तैयार किया गया था? ऐसा क्यों हुआ?”

भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य के बजट की तैयारी को लेकर बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा, ममता बनर्जी दावा करती थीं कि उन्होंने बजट ट्रेडमिल पर चलते हुए तैयार किया था।

ट्रेडमिल पर बजट तैयार करना पागलपन है। यही वजह है कि बंगाल की स्थिति इतनी खराब है। आज, जब पार्टी खत्म हो चुकी है, तो चंद्रिमा भट्टाचार्य पाला बदलकर ऐसे बयान दे रही हैं। उन्होंने पहले आवाज क्यों नहीं उठाई? जनता ने आपको चुना और वहां भेजा। अगर काम नहीं हो रहा था, तो आपने तब कुछ क्यों नहीं कहा?”

ममता बनर्जी के आरोप से आहत चंद्रिमा भट्टाचार्य का टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा, कुणाल घोष ने बताया 'अहंकार'

भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा उन पर तृणमूल भवन को ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट को "सौंपने" का आरोप लगाया गया था, जिससे वे बेहद आहत हैं।

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले एक बागी गुट ने कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के राज्य मुख्यालय (तृणमूल भवन) पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया।

मुख्यालय पर कब्जे के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले एक बागी गुट ने कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के राज्य मुख्यालय (तृणमूल भवन) पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया।


रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट द्वारा कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के राज्य मुख्यालय पर कब्जा करने के बाद पार्टी के भीतर बढ़ते आंतरिक संघर्ष के बीच उनका इस्तीफा आया।

यह भी पढ़ें- चंद्रिमा भट्टाचार्य को एक महीने पहले ही ममता बनर्जी ने बनाया था पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, फिर क्यों दे दिया इस्तीफा?