विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lunar Eclipse 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, पढ़ें भारत में कब, कहां और किस वक्त देख सकेंगे

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 28 Oct 2023 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2023 04:35 PM (IST)

भारत में इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगेगा। देश में रात करीब 1.44 बजे इसका प्रभाव सबसे अधिक ...और पढ़ें

Chandra Grahan 2023: भारत समेत इन देशों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण, वैज्ञानिक ने बताया कब होगा समाप्त (फाइल फोटो)
Chandra Grahan 2023: भारत समेत इन देशों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण, वैज्ञानिक ने बताया कब होगा समाप्त (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 28 अक्टूबर की रात से शुरू होगा चंद्र ग्रहण।
  2. देर रात 2:23 बजे समाप्त होगा चंद्र ग्रहण।

पीटीआई, कोलकाता। भारत में इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगेगा। खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी ने बताया कि इस चंद्रग्रहण का असर 29 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगा। इस साल के आखिरी चंद्रगहण का भारत समेत कई देशों में असर रहेगा।

वैज्ञानिक ने दी चंद्र ग्रहण की जानकारी

खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 28 अक्टूबर की रात को आंशिक चंद्र ग्रहण होने वाला है, जिसे भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस में दिखाई देगा। यह ग्रहण 28 अक्टूबर की रात में होगा और 29 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगा।

28 अक्टूबर की रात से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण करेगा और भारत में लोगों को आंशिक चंद्र ग्रहण का अनुभव करने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की चमक में होने वाले बदलाव पर ज्यादा ध्यान देने योग्य नहीं है।

खगोल वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के वास्तविक अंधेरे हिस्से में आंशिक रूप से प्रवेश करेगा, जिसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है और ज्यादातर लोग इसे वास्तविक ग्रहण मानते हैं।

यह भी पढ़ें- आज रात लगेगा इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव; भूलकर भी न करें ये गलती

2:23 बजे समाप्त होगा चंद्र ग्रहण

वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 11:31 बजे उपछाया ग्रहण शुरू होगा, लेकिन आंशिक ग्रहण 28 अक्टूबर की रात लगभग 1:05 बजे लगेगा। उन्होंने कहा कि आंशिक चंद्र ग्रहण 2:23 बजे समाप्त हो जाएगा।

देश के किन शहरों में दिखेगा चंद्रग्रहण?

बता दें कि साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखेगा। चंद्रग्रहण भारतीय राजधानी नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में दिखेगा। 

14 अक्टूबर को लगा था वलयाकार सूर्य ग्रहण

बता दें कि 14 अक्टूबर को एक वलयाकार सूर्य ग्रहण लगा था, जिसका असर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोगों ने किया था। हालांकि, इस वलयाकार सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं हुआ था, क्योंकि उस दौरान भारत में रात थी और इसी दिन से नवरात्रि की शुरूआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, केदारनाथ समेत इन मंदिरों के बंद होंगे कपाट; जानिए समय