विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरजी कर दुष्कर्म-हत्या केस: आखिरी बार पीड़िता के साथ मौजूद चारों डाक्टरों से फिर होगी पूछताछ

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:43 PM (IST)

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई घटना की रात पीड़िता के साथ मौजूद चार सहकर्मी डॉक्टरों से दोबारा पूछताछ करेगी।

सीबीआई आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में चार डॉक्टरों से फिर पूछताछ करेगी

सीबीआई आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में चार डॉक्टरों से फिर पूछताछ करेगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला डाक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में सीबीआइ की विशेष टीम घटना की रात पीड़िता के साथ मौजूद रहे चार सहकर्मी डाक्टरों से फिर पूछताछ करेगी।

जांच टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि घटना से पहले पीड़िता के साथ आखिरी बार रहने वाले इन चारों डाक्टरों ने उस रात क्या देखा और वे उसके बाद कहां गए थे। अगले सप्ताह जांच एजेंसी अदालत में जांच रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।

पीड़िता के साथ मौजूद थे सहकर्मी डॉक्टर

सीबीआई के अनुसार, आठ अगस्त 2024 की रात पीड़िता और चारों डाक्टर चेस्ट ओपीडी में नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब सवा 10 बजे पांचों ने खाना मंगाया और सेमिनार रूम के डायस पर बैठकर ओलंपिक देखते हुए डिनर किया।

इसके बाद पीड़िता वहीं मैट्रेस पर सो गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे चारों में से एक डाक्टर ने सेमिनार रूम में पीड़िता को देखा।

दो साल पुराने बयानों से हो रहा मिलान

सीबीआइ ने घटना के बाद चारों डाक्टरों से पूछताछ की थी। बाद में उनके पालीग्राफ परीक्षण और बयान भी दर्ज किए गए थे। अब जांच टीम यह देख रही है कि दो साल पहले दिए गए बयानों और मौजूदा पूछताछ में कोई अंतर तो नहीं है।

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को आखिरी बार इन्हीं चार डाक्टरों के साथ देखे जाने के कारण उनके बयानों को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपित संजय राय को अदालत पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है।